Monday, 8 January 2018

यमराज तैनें जीत लियो जय जय यमुना मईया।

यमराज तैनें जीत लियो जय जय यमुना मईया।
यमुना के विश्राम घाट पे गड रहे खूब रुपइया।।
यमराज तैनें जीत लियो ....... 

मथुरा के विश्राम घाट पे नहावे बहन और भैया।
बहन-भाई के तिलक करें और भाई देय रुपइया।।
यमराज तैनें जीत लियो .......

पिता तुम्हारे तपें जगत में धर्मराज हैं भईया।
मातृ तुम्हारी गायत्री हैं चारों की वेद पड़इया।।
यमराज तैनें जीत लियो .......

गोकुल और मथुरा के बीच मैं बह रही यमुना मईया।
पंडा जाकी करें आरती लड्डुअन के खवईया।।
यमराज तैनें जीत लियो .......

गोकुल और नौरंगाबाद में बह रही यमुना मईया।
गोकुल नाथ लड़े राजा से आई गयी यमुना मईया।।
यमराज तैनें जीत लियो .......

तेरी तट खादर मैं मईया श्याम चारवें गईया।
ग्वाल-बाल सब सखा संग मैं और दाऊजी के भईया।।
यमराज तैनें जीत लियो .......

जो कोई यहाँ स्नान करें वाकी पार लगावें नईया।
यम के दूत कभी ना आवें, आवे बन्शी को बजईया।।
यमराज तैनें जीत लियो .......


श्री यमुना जी धर्मराज की जय 


श्री ललिता महात्रिपुर सुंदरी नित्य आरती


नमो नमो ललिते माँ श्री विद्या ललिते। 
                      हरिहर बिधि नित ध्यावै
                                  सुर नर मुनि चित लावैं तव कीरत कलिते।
                                                      माँ नमो नमो ललिते माँ श्री विद्या ललिते।।
त्रिगुणमयि त्रिपुरा तुम
                      त्रिभुवन सुखदानी
                                      लीलाविग्रह धारणी राजेश्वर रानी।
                                                      माँ नमो नमो ललिते माँ श्री विद्या ललिते।।
पंचासन पे राजे चार भुजाधारी
                      धनुष बाण पांशंकुश
                                     निज जन सुख कारी।
                                                     माँ नमो नमो ललिते माँ श्री विद्या ललिते।।
अदभुत करुण कौ मद नैनन में सोहैं
                      कोटिन भानु प्रभासम
                                    तरुण अरुण आभासम मुखमण्डल मोहै।
                                                    माँ नमो नमो ललिते माँ श्री विद्या ललिते।।
तुम षटचकृ निवासिन कुंडलिनि रूपा
                      यन्त्रराज में राजत
                                   मणिद्धीप में विराजत वरदा सुरभूपा।
                                                  माँ नमो नमो ललिते माँ श्री विद्या ललिते।।
राधा रूप अगाधा
                      गायत्री गीता
                                   यमुना हरि पटरानी सावित्री सीता।
                                                   माँ नमो नमो ललिते माँ श्री विद्या ललिते।।
काली बगला
                     बाला तारा भुवनेशी
                                   बाराही मातांगी कमला वचनेशी।
                                                   माँ नमो नमो ललिते माँ श्री विद्या ललिते।।
छिन्नशिरा चामुंडा
                     कामेशी काशी
                                   कोटिन रूप भवानी तेरे अविनाशी
                                                   माँ नमो नमो ललिते माँ श्री विद्या ललिते।।
जो यह ललिता आरति 
                    भक्ति सहित गावैं
                                   देवन दुर्लभ अगम परमशिव पद पावै |
                                                  माँ नमो नमो ललिते माँ श्री विद्या ललिते।। 

Sunday, 7 January 2018

पोपा बाई की कथा

एक पोपा बाई थी| वह नियम व्रत बहुत करती थी एक दिन अपने भाई - भाभी से बोली की में शादी नहीं करुँगी मेरी झोपड़ी ग्राम के बाहर बनवा दो और ग्राम की स्त्रीरो से कहा की आप अपनी गाय और बछड़े मेरे यहाँ चरने के लिए भेज दिया करो बचा खुचा खाना मुझे भेज दिया करो, एक दिन नगर का राजा शिकार खेलने जंगल मे गया जंगल मे झोपड़ी देखकर वही रुख गया और बोला कि इस झोपड़ी में कौन रहता है? जब अंदर से कोई आवाज नहीं सुनाई दी तो वह बारम्बार दरबाज़ा खटखटाने लगा तब पोपाबाई उठी और बोली कि कौन हैं जो मेरे द्वार पर आवाज़ दे रहा है पोपा बाई ने कहा कि जहाँ से आये हो बही चलें जाओ में पराये पुरुष का मुँह नहीं देखती | राजा जबरदस्ती पोपा बाई को उठाकर ले जाने लगा रास्ते मैं पोपा बाई ने राजा को शाप दिया की उसका सारा राज पाठ नष्ट हो जायेगा जब वह नगर मैं पंहुचा तो रानियाँ कहने लगी की आप इसको वापस उसकी झोपड़ी मैं छोड़ आओ राजा जब पोपा बाई को छोड़ने गया तो रास्ते मैं पाप की नदी आई राजा उस पाप की नदी मैं डूब गया पोपा बाई धर्मराज के यहाँ पहुँची तो धर्मराज जी ने पोपा बाई को स्वर्ग का राज दे दिया | एक बार एक सेठ सेठानी मृत्यु लोक से स्वर्ग को सिधारे | प्रवेश करने के लिये स्वर्ग का द्वार बंद देखकर उन्होने धर्मराज को द्वार खोलने का आग्रह किया तब धर्मराज जी ने कहा :इस द्वार पर पोपा बाई का राज हैं | सेठ सेठानी ने कहा की हम पोपा बाई को नहीं जानते | तब धर्मराज जी ने कहा की सात दिन मृत्यु लोक मैं जाकर आठ खोपरा (गोला/ नारियल) मैं राई भरकर पांचो कपडे ऊपर रख कहानी सुनकर उद्द्यापन करें और कहे कि राज हैं पोपा बाई का हिसाब लेगी राई - राई का | 
|| बोलिये पोपा बाई कि जय ||

Saturday, 6 January 2018

श्री धर्मराज कथा सम्पूर्ण

एक समय की बात हैं की नैमिषारण्य मैं सहस्तों -शौनक आदि ऋषि -गण परम श्रद्धा के साथ पुराणो के मर्मज्ञ सूतजी महाराज से पूछने लगे भगवन! हम आपके मुखारविंद से धर्मराजजी की कथा, उसका विधान तथा माहात्म्य सुनना चाहते हैं, सो आप हमें कृपा करके यही सुनाइए | सूत जी बोले - हे ऋषियों! आप लोगो ने मुझे से मनुस्यो के कल्याण कामना से मुझसे ये पूछा हैं - अतः आज मैं आप लोगो को धर्मराज की कथा सुनाता हूँ सारे तीर्थ तथा व्रत करने से तथा नाना प्रकार का दान हो देने वाले मनुष्य भी जिनके उद्द्यापन को किये बिना सुख के भागी नहीं हो सकते इस विषय मैं आप लगो को इस लोक मैं सुख और आगे स्वर्ग की प्राप्ति के लिए धमर्राजजी की श्रेष्ठ कथा कहुगा आप लोग विश्वास रख कर श्रावण करे | पूर्व काल की बात हैं की राजा बब्रुवाहन महोदय पुर मैं राज्य करता था | वह राजा बड़ा धर्मात्मा, दयालू तथा गौ, ब्रामण और भक्त पूजक था | उसके राज्य मैं हरिदास विष्णु सेवक बड़ा तेजस्वी था, तदानुसार उसकी पत्नी भी बहुत सुशील और धर्मवती थी जिसका नाम गुणवती था | हरिदास विष्णु सेवक बड़ा तपस्वी था | तदुसार उसकी पत्नी श्री भगवान की भक्त और पतिव्रता थी उसने प्राय सभी प्रसिद्द देवताओ के व्रत किये परन्तु धर्मराज की याने धर्मराज नाम से प्रभु की सेवा कभी नहीं की वह गणेश के चन्द्रमा के हर तालिका आदि देवियो के राम-कृष्ण जन्म जन्मष्ट्मी, महाशिवरात्रि आदि शिव जी के सभी व्रत किया करती थी | बड़ी श्रद्धा से एकादशी का व्रत करती हुई यथा शक्ति दान भी करती थी रहती थी और अतिथि सेवा से कभी बिमुख नहीं रही इस प्रकार धर्मपरायण यह वृद्ध अवस्था मैं मृत्यु को प्राप्त हुई तो धर्म चरण के प्रभाव से यम दूत उसे आदर पूर्वक धर्मराज के पुर को ले गए | दक्षिण दिशा में पृथ्वी से कुछ ऊपर अंतरिक्ष मैं धर्मराज का बड़ा भारी नगर हैं | जो की पापी लोगो को भयकारी हैं धर्मराज का पुर एक हजार योजन का हैं | वह चौकोर हैं तथा उसके चार द्धार हैं तथा वह नाना प्रकार के रत्नों से सोभायमान काई मनुस्य जो पुण्य भोगने को गए हैं | निवास कर रहे हैं | स्थान स्थान पर गीत सुनाई देर हैं और बजे बज रहे हैं | उस नगर के सात कोट हैं | उसके बीच मैं महासुन्दर धर्मराज जी का मंदिर हैं वह रत्नो से बना हुआ हैं और अग्नि बिजली बाल सूर्य के समान चमक रहा हैं उसके दरवाजो की पेडिया स्पटिक मड़ी की हैं, हीरो की कड़ियों से आँगन चमक रहा हैं | उसके मध्य मैं अनुपम सुन्दर सिंगासन पर धर्मराज भगवान विराजमान हैं | उनके पास चित्र गुप्तजी का स्थान हैं जो की मृत प्राणियों के पाप का लेखा भगवान धर्मराज को सुनाया करते हैं यमराज के दूत गुणवती को बहा ले गए उनको देख कर वह भयभीत होकर कापने लगी निचे मुख किये खड़ी गयी चित्र गुप्तजी ने उनके पूर्व जनम के किये हुए पाप पुण्य का लेखा जोखा पड़ कर सुनाया धर्मराज जी उस गुणवती की हरिहर आदि सब देवो मैं तथा अपने पति मैं भक्ति देखकर प्रसन्न हुए पर कुछ उदासी भी उनके मुख मंडल पर झलकती हुई गुणवती को दिखाई दी धर्मराज जी को उदास देख कर गुणवती ने निवेदन किया की हे प्रभु मेरी समझ मैं कोई दुस्कृत्य नहीं किया फिर भी आप उदास क्यों हैं इसका कारण बताइये धर्मराज जी ने कहा हे देवी तुमने व्रत आदि से सब देवो को संतुस्ट किया हैं | परन्तु मेरे नाम से तुमने कुछ भी दान पुण्य नहीं किया हैं यह सुनकर गुणवती ने कहा हे भगवान मेरा अपराध छमा करे मैं आप की उपासना नहीं जानती थी अब आप ही कृपया करके उपाय बताइये जिससे मनुस्य आप के प्रीति के पात्र बन सके यदि मैं आपके भक्ति मार्ग को आपके मुख्य से श्रवण कर वापस मृत्यु लोक मैं जा सकू तो आप को संतुस्ट करने का उपाए करुँगी धर्मराज ने कहा सूर्य भगवान के उत्तरायण मैं जाते ही जो महापुण्य वती मकर संक्राति आती हैं उस दिन से मेरी पूजा शुरू करनी चाहिए इस प्रकार साल भर मेरी कथा सुने और मेरी पूजा करे इसमें कभी नागा नहीं करे आपातकाल आने पर भी मेरे धर्म के इन दस अंगो का पालन करता रहे घृत यथा लाभ संतोष, छमा नियम द्वारा मन को वश मैं करना किसी की वस्तु को नहीं चुराना मन से पर स्त्रियों या पुरुषो से वचना यानि मन की शुध्दि और शारिरिक शुध्दि इन्द्रियों के वस में रहना बुध्दि की पवित्रिता यानि मन मैं बुरे विचार ना आने देना शास्त्र विद्या का स्वाध्याय यानि पाठ पूजा कथा श्रवण या व्रत रखना और तदा अनुसार दान पुण्य करना सत्य बोलना सत्यता का ही व्यव्हार और क्रोध ना करना ये दस धर्म के लक्छण हैं और मेरी इस कथा को नियम से सदा सुनता रहे पड़ता रहे और यथा शक्ति दान पुण्य तथा परोपकार करता रहे जब साल भर बाद फिर मकर संक्रांति आवे तब उद्द्यापन कर दे सोने की या असमर्थ हो तो चांदी की मूर्ति बनबामे किसी विद्वान ब्राहमण के द्वारा पूजन हवन आदि करे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर पंचामृत से स्नान करा षोडशोपचार से उसकी पूजा करे साथ मैं चित्रगुप्त जी की भी पूजा करे व् सफ़ेद काले तिलो के लड्डू का भोग लगावे हमारी पूर्ण पुष्टि के लिए ब्राहमण को भी भोजन करावे और बॉस की छावरी मैं सवा पांच सेर धान्य जवार जो मुक्ता तुल्य मानी है, किसी मंदिर या ब्राहमण को भेट करें स्वर्ग मैं चढ़ने के लिए सोने या चांदी की नसेनी धर्मराज मंदिर मैं दान करे इसके साथ ही सुन्दर बानी हुई सईया मुलायम गद्दा तथा रजाई और तकिया हो इसके अलावा कम्वल पादुकाएं लकड़ी या डण्डा लोटा डोल पांच कपडे भी धर्मराज के निमित और यदि समर्थ हो तोह स्वेत,काली या लाल गाय चित्रगुप्त के निमित धर्मराज मंदिर मैं दान करना चाहिए | ये सभी वस्तुए सर्व सादारण के लिए हैं | धनवान व्यक्ति और भी दान करे तोह उत्तम हैं गुणवती ने धर्मराज जी से प्रार्थना की हे प्रभु यदि ऐसी बात हैं यम दूतों से मुझे छुड़ा कर फिर संसार मैं भेजिए जिससे मैं आपके कथा का प्रचार कर सकू ज्यो ही उसकी प्रार्थना पर भगवान धर्मराज जी ने गुणवती को भू लोक पर वापस जाने स्वीकृति दे दी उसी समय उसके मृत शरीर मैं पुनः प्राणो का संचार हो गया और उसके पुत्र कहने लगे हमारी माता जी भी जीवित गयी इसके बाद गुणवती ने अपने पति और पुत्र आदि को सब बाते बताई जो धर्मराज जी ने मनुस्यो के कल्याण के लिए कही थी और गुणवती ने मकर सक्रांति से विधि वत उसने धर्मराज जी की परितदिन पूजा और कथा आरंभ कर दी और स्वर्ग जाने के लिए दान पुण्य कर्म आदि भी आरम्भ करने लगी इस प्रकार गुणवती साल भर कथा सुनकर धर्म के दस अंगो का पालन कर जब पुनः मृत्यु उपरांत वापस स्वर्ग मैं देवताओ ने गुणवती का आदर किया | और सदा स्वगीर्य भोगो को भोगती रही सूत महाराज ने सनकादिक ऋषियो से कहा हे मुनियो जिस घर मैं स्त्री या पुरुष इस धर्मराज भगवान की व्रत कथा को श्रध्दा पड़े तो वो दुखो से मुक्त हो जाते हैं तथा सम्पूर्ण दान देने से पापमुक्त हो जाते हैं | इसमें कोई संसय की बात नहीं हैं की मृत्यु काल मैं यम दूत जो लेने आते हैं वह भी उसको आदर पूर्वक ले जाते हैं | और धर्मराज भी उसे सदा सुखी रखते है यदि उन मनुष्य के कुछ पाप बाकी हो तो शीघ्र ही पापनाश का उपाय बताकर शीघ्र ही पाप मुक्त कराने मैं सहायक बनजाते हैं गरुण पुराण आदि मैं लिखा हैं पापी लोगो को यम दूत भयानक यातनाये देते हुए ले जाते हैं परन्तु धर्मराज जी की कथा व् दान पुण्य धर्म राज मंदिर मैं करते हैं वह मनुस्य यमपूरी मैं भी कष्ट नहीं पाते हैं वह मनुस्य शीघ्र ही स्वर्ग तथा मोक्ष्य को प्राप्त होते हैं | 
इति श्री सौरपुराणे वैवस्वत खंडे 
श्री धर्मराज कथा सम्पूर्ण

Tuesday, 2 January 2018

प्रातः काल उठके रघुनाथा, माता-पिता, गुरु नावहि माथा |






|| श्री यमुना जी धर्मराज की जय ||


हमारा इस जगत मैं जो भी अस्तित्व हैं वह माता पिता गुरु की देन हैं | क्यों की इस मानव शरीर का निर्माण तथा विकास माता पिता करते है तथा इस शरीर में रहने वाली आत्मा का बिकास गुरकरते हैं तथा इस रहस्य को समझ लिया उसे बिकास करने से कोई भी रोक नहीं सकता संपूर्ण विश्ब में जो भी बिकास या सफलताएं  देखाई दे रही है वे सभी मानव द्वारा कृत्य हैं | दुर्भाग्यवश मनुस्य उन्हें हीभूल जाता हैं | जिसकी बजह से वह स्वयं अस्तित्व मैं आया हैं | 

यदि मनुस्य केवल संसार मैं केवल माता - पिता, गुरु को प्रसन्न कर ले तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता | जैसे-जैसे आप इन तीनो देवो को मानाने, प्रसन्न करने का प्रयास शुरू करेंगे वैसे-वैसे सफलता के राश्ते अपने आप खुलना शुरू हो जायेगे और जितना आप उन्हें अपने हृदय मैं उतारते जाएगे उतना ही आप एक सफल व्यक्तित्व के रूप मैं प्रकाशित होते जायेगे |

इस विश्व के स्वामी भगवान राम आपने माता-पिता, गुरु की सेवा मैं अर्पित रहते थे | 

प्रातः काल उठके रघुनाथा, माता-पिता, गुरु नावहि माथा |   




|| श्री यमुना जी धर्मराज की जय ||